शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की विशेष बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की बैठक सतविंद्र पाल सिंह रामदासपुर की अध्यक्षता में होशियारपुर में हुई। जिसमें पार्टी के एस.सी. विंग के प्रधान देस राज धुग्गा पूर्व पार्लियामेंट्री सचिव, अवतार सिंह जोहल, मनजीत सिंह दसूहा (दोनो महासचिव पंजाब), हरबंस सिंह मंझपुर, मास्टर कुलविंदर सिंह जंडा (दोनो उप-प्रधान पंजाब), परमिंदर सिंह पन्नु पूर्व चेयरमैन पी.ए.डी.बी. विशेष तौर से शामिल हुए। इस अवसर पर सतविंद्र पाल सिंह रामदासपुर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा सदस्य राज्य सभा के दिशा निर्देशानुसार पार्टी का जिला स्तरीय ढांचा बनाया गया है ताकि पार्टी की गतिविधियों को गांव स्तर तक पंहुचाया जाए और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को मजबूत किया जाए।

Advertisements

इस अवसर पर स. मनप्रीत सिंह सैनी जिला प्रधान यूथ अकाली दल (संयुक्त), लखबीर सिंह खालसा सदस्य वर्किंग कमेटी, स. सुखविंद्र सिंह मूनक अध्यक्ष यूथ अकाली दल (दोआबा), बलबीर सिंह कलोया जिला अध्यक्ष (संयुक्त) एस.सी. विंग, दविंद्र सिंह जिया नत्था, सुरजीत सिंह हिम्मतपुर, बलवंत सिंह बरियाल, मोहन लाल पूर्व जिला मैनेजऱ कोऑपरेटिव बैंक, होशियारपुर,धनी राम सिंह, जगतार सिंह, मनजीत सिंह रोबी, हरकमलजीत सिंह (सचिव) तथा अन्य नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here