Monday, October 26, 2026
Home Crime जिला गौंडा (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला है हरवीर का हत्यारा

जिला गौंडा (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला है हरवीर का हत्यारा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के न्यू दीप नगर में हुए 5 साल के मासूम हरवीर सिंह के कत्लकांड मामले में पूरे शहर व विभिन्न संगठनों में रोष की लहर है। हर कोई आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहा है। पिछले दिन फगवाड़ा के गांव भानोके में नम आंखों से हरवीर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। मिली प्राप्त जानकारी के मुताबक आरोपी की पहचान नानके यादव उर्फ राधे श्याम पुत्र राम खिलावन यादव निवासी गांव फरीदा साकुन, जिला गौंडा, उत्तरप्रदेश के रूप मे हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि आरोपी होशियारपुर में दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। बीते दिन आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत ने आरोपी को 2 दिन का रिमांड दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here