ध्यान सिंह हॉकी के जादूगर थे: मुकेश रंजन

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खेल कूद दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब दसूहा द्वारा आयोजित साइकिल रैली के एमआरसी ग्रुप के कार्यालय के सामने प्रसिद्ध उद्योगपति दानवीर एवं शिवभक्त मुकेश रंजन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और सभी को जलपान करवाया इस दौरान मुकेश रंजन लगातार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाते रहे। उन्होंने कहा आज हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर खेल दिवस समर्पित है। मुकेश रंजन ने कहा मेजर ध्यानचंद वह शख्सियत हैं, जिनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैं और मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था 29 अगस्त, 1905 को. उनका जन्म हमारे देश भारत के इलाहबाद शहर में हुआ था और इस दिन हमें और हमारे देश को महान हॉकी खिलाड़ी मिला ।

Advertisements

उनमें अपने खेल हॉकी के प्रति अद्वितीय क्षमताएं थी. अगर ये कहा जायें कि उन्होंने अपने खेल के द्वारा देश में हॉकी नामक खेल को एक अलग और खास मुक़ाम दिलाया, तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. मेजर ध्यानचंद अपनी हॉकी स्टिक के साथ खेल के मैदान में जैसे कोई जादू करते थे और खेल जीता देते थे, इसलिए उन्हें “हॉकी विज़ार्ड का टाइटल भी दिया गया था. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत सन 1926 में की और उनकी कप्तानी के समय देश को 3 ओलिंपिक गोल्ड मैडल जिताने में मदद की. ये गोल्ड मैडल उन्होंने सन 1928, सन 1932 और सन 1936 में देश को जिताये थे। रंजन ने कहाकि यह दिवस मनाने का तात्पर्य यह है कि देश के युवा नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराई न अपनाते हुए खेलों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए अपने तन मन और मस्तिष्क को बलवान बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाकर योग्य नागरिक बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here