सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अलग-अलग अदालतों व संस्थानों का किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से जिला होशियारपुर व सब डिविजन दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर की कोर्टों में अलग-अलग संस्थानों में 11 सितंबर को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरुक किया गया।

Advertisements

इस दौरान उक्त स्थानों पर मुख्य कार्यालय के आदेशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार संबंधी बैनर लगाए गए। उन्होंने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के कर्मचारी हरमनप्रीत सिंह व पैरा लीगल वालंटियर पवन कुमार की ओर से यह बैनर लगाए गए।
                                             

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here