Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार संबंधी विधान सभा की विशेष कमेटी...

दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार संबंधी विधान सभा की विशेष कमेटी ने रिपोर्ट स्पीकर राणा के.पी. को सौंपी

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। 26 जनवरी, 2021 को दिल्ली में घटे घटनाक्रम के बाद पंजाब के किसानों, नौजवानों और अन्य लोगों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार सम्बन्धी विधान सभा की विशेष कमेटी द्वारा जाँच रिपोर्ट आज स्पीकर राणा के.पी. सिंह को सौंप दी गई है।  विधान सभा के एक प्रवक्ता ने बताया कि 5 मार्च, 2021 को सदन ने यह माँग रखी थी कि नई दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान पंजाबियों पर किए अत्याचार की जाँच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाना चाहिए और कमेटी बनाने के अधिकार स्पीकर को सौंप दिए गए थे। स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने 30 मार्च, 2021 को एक पाँच सदस्यीय कमेटी बनाई थी, जिसके सभापति विधायक कुलदीप सिंह वैद को बनाया गया था। बाकी सदस्यों में विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, फतेहजंग सिंह बाजवा, सरवजीत कौर माणूके और हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा को शामिल किया गया था। 

Advertisements

इस कमेटी ने लुधियाना, मोगा, बठिंडा, संगरूर, मानसा, नवां शहर, जालंधर और अमृतसर जिलों का दौरा करके पीडि़त किसानों, नौजवानों और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकातें की। इस दौरान पीडि़त लोगों ने जो बयान कमेटी के समक्ष दर्ज करवाए उसे रिपोर्ट में शामिल किया गया है, जिससे इसकी जानकारी विधान सभा के द्वारा सरकार के पास पहुंचायी जा सके। आज कमेटी के सभापति कुलदीप सिंह वैद और सदस्यों कुलबीर सिंह ज़ीरा और हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा ने ‘‘किसान आंदोलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर सोशल ऐक्टिविस्ट्स और अन्य लोगों पर हुए टौरचर की घटनाओं की छानबीन करने के लिए गठित सदन की कमेटी की रिपोर्ट’’ शीर्षक अधीन यह रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी गई है।  स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने कहा कि वह इस रिपोर्ट को योग्य कार्यवाही के द्वारा सरकार तक पहुँचा देंगे, जिससे पीडि़तों को बनता इन्साफ और सहायता मुहैया करवाई जा सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here