कृषि कानून रद्द नहीं किए गए तो उत्तर प्रदेश, उतराखंड व पंजाब सहित तमात राज्य में भाजपा को वोट की चोट देने चलेगा अभियान: युद्धवीर सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुजफरनगर में किसान महापंचायत में लाखों की संख्या में किसानों ने पहुंच कर केंद्र सरकार को बता दिया कि किसान इस कृषि कानूनों के खिलाफ अंत तक शांतमई तरीके से संघर्ष जारी रखने को तैयार है और अव उत्तर प्रदेश, उतराखंड, पंजाब सहित सभी प्रदेशों वोट की चोट कर मोदी सरकार को सबक सिखाने का मूड बना चुके है। यह शब्द भारतीय किसान युनियन व आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह तथा आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि किसानों को रोकने के लिए मोदी व योगी सरकार ने रेले बंद करने के ईलावा कई घटीया हथकंडे उपयोग किए लेकिन फिर भी देश भर से लाखों किसानों ने पहुंच कर बता दिया अव उन्हें कोई भी ताकत रोक नहीं सकती और आंदोलन की तीव्रता बढ़ती जाएगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में किसानों द्वारा वोट की चोट कर किसानों ने अपनी ताकत पहले ही केंद्र सरकार को बता दी है। अगर अव भी मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून रद्द नहीं किए और एमएसपी की कानूनी गरंटी नहीं दी तो आ किसान उत्तर प्रदेश, उतराखंड व पंजाब सहित अन्य प्रदेशों में वोट की चोट की रणनीति तहत भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू कर देगें। जिससे मोदी योगी के साथ भाजपा को नुकसान होगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। उन्होंने कहा कि अव यह आंदोलन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के साथ साथ देश में मोदी सरकार दुारा सरकारी अदारें सरमाएदारों को वेचने के खिलाफ, बढ़ रही बेरूजगारी, महंगाई के खिलाफ तो होगी ही। इसके ईलावा कर्मचारियों की सरकारी विभागों में से की जा रही छंटनी का भी विरोध करेगें। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को किए जा रहे भारत बंद को हर वर्ग सहयोग देने को आगे आएगा और भारत संपूर्ण बंद रहेगा। इस समय प्रदुमण सिंह व होशियारपुर के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह काका भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here