Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh संगरूर पुलिस ने कत्ल और फिरौती के 17 आपराधिक मामलों में वांछित...

संगरूर पुलिस ने कत्ल और फिरौती के 17 आपराधिक मामलों में वांछित ख़तरनाक गैंगस्टर जसप्रीत बब्बी को किया काबू

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। संगरूर पुलिस ने मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज प्रात: काल सुनाम इलाके में 15 किलोमीटर पीछा करने के बाद ख़तरनाक गैंगस्टर जसप्रीत बब्बी को चार हथियारों, गोला-बारूद और एक चोरी की कार समेत काबू किया। प्राथमिक जांच का हवाला देते हुये जिले के सीनियर सुपरडैंट ऑफ पुलिस स्वप्न शर्मा ने बताया कि बब्बी, संगरूर जेल में बंद अजैब ख़ान गैंग के सदस्यों के संपर्क में था, जिसके साथ मिलकर उसने विरोधी गैंगस्टर मनी शेरों और फतेह नागरी को मारने की साजिश रची थी। जहाँ शेरों के खि़लाफ़ पंजाब और हरियाणा में घृणित आपराधिक मामलें दर्ज हैं, वहीं नागरी के विरुद्ध भी लगभग 25 आपराधिक केस चल रहे हैं।  
इस कार्यवाही संबंधी और जानकारी देते हुये एसएसपी ने कहा कि गैंगस्टर की मौजूदगी संबंधी एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सी.आई.ए संगरूर की एक टीम ने आज प्रात: काल सुनाम इलाके में करीब 12 -15 किलोमीटर के क्षेत्र तक दोषी का पीछा किया। बब्बी एक चोरी हुई हुंडाई वर्ना कार में अकेला सफऱ कर रहा था। हालाँकि गैंगस्टर द्वारा शुरू में भागने की कोशिश की परन्तु पुलिस द्वारा उक्त को बिना किसी गोलीबारी के गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements


संगरूर के शेरों गाँव का अंडर ग्रैजुएट बब्बी (32) पिछले 11 सालों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और संगरूर, बठिंडा और पटियाला के अलग-अलग थानों में उसके विरुद्ध दर्ज हुए फिरौती, कत्ल, लूट और चोरी के 17 आपराधिक मामलों में वांछित था। एसएसपी ने कहा कि बब्बी की पूछताछ से यह भी खुलासा हुआ है कि वह कुछ दिनों के लिए पैरोल पर आए ख़ान को मिला था। उन्होंने कहा कि पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए अगली जांच युद्ध स्तर पर जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here