Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh स्वास्थ्य विभाग में 21 स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति

स्वास्थ्य विभाग में 21 स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ 21 मेडिकल अफसरों (स्पैशलिस्ट) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें एक मेडिसिन स्पैशलिस्ट, 9 एनेस्थीसिया स्पैशलिस्ट, 4 पीडियाट्रिक्स, 3 गायनोकोलॉजी स्पैशलिस्ट, 1 छाती और टीबी स्पैशलिस्ट, 1 कम्युनिटी मेडिसिन स्पैशलिस्ट और 2 फोरेंसिक मेडिसन स्पैशलिस्ट शामिल हैं। इस भर्ती मुहिम संबंधी और अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड के फैलाव को रोकने और पंजाब के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चल रही भर्ती मुहिम में तेज़ी लाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ‘घर-घर रोजग़ार योजना’ के अधीन पंजाब के युवाओं को नौकरियाँ मुहैया करवाने के लिए एक विशेष पहलकदमी की कल्पना की थी। बेरोजग़ार युवाओं को नौकरियाँ प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जि़क्रयोग्य है कि स्वास्थ्य विभाग, पंजाब ने वर्ष 2017 से 2021 तक मेडिकल अफसरों समेत पैरा-मेडिकल और अन्य स्टाफ के 13000 से अधिक पदों के लिए भर्ती पूरी कर ली है, जबकि अन्य खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह सभी नियुक्तियाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा योग्यता के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं। स. सिद्धू ने स्वास्थ्य विभाग में नए नियुक्त हुए डॉक्टरों को बधाई दी और उनको राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी जि़म्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी जि़म्मेदारी से कर्तव्य का निर्वहन कर रहें हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया है। डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब डॉ. जी.बी. सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी प्राप्त करने वाले नव-नियुक्त कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने नव नियुक्त डॉक्टरों को कुशलता से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन नव नियुक्त कर्मचारियों को पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी ड्यूटी और अधिक कुशलता से निभाते हुए इस महामारी को ख़त्म करने में अपना योगदान देकर राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिला है।  इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी डॉ. बलविन्दर सिंह, मास मीडिया अधिकारी परमिन्दर सिंह, राज्य स्वास्थ्य शिक्षक जगजीवन शर्मा, कलाकार जगजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here