एमएसपी में वृद्धि किसानों के लिए लाभकारी: सुभाष शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई।जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।उनके साथ पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर शिव सूद,जिला महामंत्री विनोद परमार भी हाज़िर  थे। इस मौके पर डॉ शर्मा ने विधानसभा होशियारपुर से नियुक्त भाजपा के जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से विधानसभा चुनावों को लेकर लम्बी वार्ता की।यहां उन्होंने आगामी पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी उसके साथ साथ संगठन की मजबूती और चुनाव रणनीति पर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए। डॉ शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते कांग्रेस समेत बाकी विरोधी पार्टियों ने कृषि कानूनों पर गुमराह करके अपने राजनीतिक एजेंडे उनके कंधों पर लाद दिए है।जिससे अब किसान जत्थेबंदियों को केंद्र सरकार से सीधे वार्ता कर हल निकाल पाने में परेशानी हो रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा मोदी सरकार किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए वचनबद्ध है।इसी क्रम में एमएसपी में वृद्धि का निर्णय 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में उठाया गया एक अन्य कदम है।उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद किसान निश्चित ही उत्पाद लगात पर ऊंची रिटर्न के साथ अतिरिक्त आय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित के बारे में गंभीर है और वह उनके आर्थिक उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा बुवाई सीजन से से पहले किसानों का एमएसपी में वृद्धि से निश्चित ही किसानों को यह तय करने में मदद मिलेगी कि कौन सी फसल उन्हें बोनी है,ताकि अधिक आमदनी हो।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर लागू करवाने के लिए प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।इस मौके पर एडवोकेट आर.पी धीर,महिंदर पाल मान,आनदवीर सिंह,विजय सूद,रमन घई,विजय अग्रवाल,सुरिंदर भट्टी,राकेश सूद,नीति तलवाड़,सुरिंदर कौर,कुलवंत कौर,अर्चना जैन,उमेश जैन,निपुण शास्त्री,सतीश बावा,जिन्दू सैनी,अशोक शोकी,राजा सैनी,अश्वनी गैंद,सुखबीर सिंह,संजू अरोड़ा,चिंटू हंस,राकेश सूरी,शिव कुमार काकू आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here