Saturday, October 24, 2026
Home Uncategorized राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के अंर्तगत नुक्कड़ सभा आयोजित

राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के अंर्तगत नुक्कड़ सभा आयोजित

होशियारपुर, ( द स्टैलर न्यूज़): मोहल्ला बहादुरपुर में स्वदेशी जागरण मंच के सह जिला संयोजक सुशील दत्ता की अध्यक्षता में पठानकोट के विभाग संपर्क प्रमुख अजय मित्तल जी ने राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के अंर्तगत नुक्कड़ सभा में भाग लिया। इसमें 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन मुहिम व भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का प्रण भी दिलाया गया।

Advertisements

इस सभा में बिन्दु सूद, जसवंत कौर व राकेश सूद पार्षद ने अपने विचार प्रमुखता से रखे। भारी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया व चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का प्रण लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here