भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर लें नव भारत का संकल्प: तलवाड़

होशियारपुर, ( द स्टैलर न्यूज़): 1942 में स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों को जो भारत से बाहर निकालने का संकल्प लिया था, वो 1947 में पूरा हुआ। अब भारत का युवा नव भारत का संकल्प ले और उसे 2022 में पूरा करे। उपरोक्त शब्द यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड, पंजाब के पूर्व सीनियर वाईस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी की अध्यक्षता में युवा मोर्चा दवारा भारत छोड़ो आंदोलन दिवस की वर्षगांठ पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बुत के समक्ष मोमबत्तियां जला कर नव भारत का संकल्प लेने के अवसर पर आयोजित समारोह में कहे।

Advertisements

इस मौके पर तलवाड़ ने कहा कि सवच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही युवाओं का लक्ष्य होना चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी ने कहा कि पहली बार देश के नौजवानों को एक मार्गदर्शक सरकार मिली है, इस लिए हम सब नौजवान संकल्प लेते हैं कि नव भारत का सपना 2022 तक जरूर पूरा करेंगे।

इस मौके पर जिला भाजपा की उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, भाजयुमो के उप प्रधान नीरज शर्मा, जिला सचिव गगनदीप सिंह, दीपक रोक्सी, जिला महां सचिव जगदीप सोहल, विवेक सैनी, प्रैस सचिव जसविंदर जस्सी, जिला सचिव दीपक रोक्सी, धीरज ऐरी, दलजीत सिंह, पूर्वी मंडल प्रधान अलोक, बिट्टू, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि खोंसला, हरियाणा मंडल अध्यक्ष मुकेश सहोता, महिलपुर मंडल अध्यक्ष रिशु बाली, सभ्याचार कमेटी के जिला ईंचार्ज अनिल लडियार, पूर्वी मंडल उपप्रधान बोनी, रोहित शर्मा राधे, मयंक शर्मा, बलविंदर बट्टा, मंडल सचिव हरप्रीत सेठी, लक्की कटोच, उप अध्यक्ष हनी नकड़ा, बोनी रयात, भुवेश धवन, मनप्रीत सिंह चब्बेवाल, विनीत मरवाहा, नंबरदार हरी ओम, गुरविंदर सिंह, वरूण तलवाड़, राकेश कुमार, गुरजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here