यूथ कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा दफ्तर पर हमला कर अपनी औकात दिखाई: हिक्की सरीन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना मे पंजाब यूथ कांग्रस की तरफ से जिला भाजपा कार्यालय पर की गयी पत्थरबाज़ी मे 26 वर्षीय युवा भाजपा के जिला सचिव नवीन सैनी की एक आंख पर गंभीर चोट जिसके चलते अब पुरा जीवन एक आंख़ से सैनी देख नही सकेगा।इसके साथ इस हमले में दर्जन भर भाजपा कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।।इस घटना पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के वाइस प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की,भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जिन्दू सैनी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा सैनी,करन मेहता ने खेद प्रकट कर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह,पंजाब पुलिस के ड़ी.जी.पी दिनकर गुप्ता समेत पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोल कहा मुख्यमंत्री की शह पर राज्य मे लॉ एंड ऑर्डर नही गुंडाराज हावी हो गया है।इसी वजह से यूथ कांग्रेस के गुंडे हिंसा का मार्ग अपना बेखौफ होकर गैर-क़ानूनी घटनायें व कार्य कर रहे है।

Advertisements

सरीन ने बताया यूथ कांग्रस की पत्थरबाज़ी ने 26 वर्षीय नौजवान जीवन भर के लिए अंधा किया जिसके ज़िम्मेवार लुधियाना यूथ कांग्रस के नेता है।जिन्होंने खुद पत्थरबाज़ी शुरू करी जिसके बाद बाकी कांग्रसी युवाओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर निरंतर हमले किए।सरीन ने पंजाब के मुख्यमंत्री व ड़ी.जी.पी से अपील कर कहा अपाहिज बनाने वाले दोषी कांग्रस नेताओ को तुरंत गिरफ़्तार करवाए जिनकी वजह से नौजवान का पुरा जीवन अंधकार मे चला गया है। पंजाब के नए राज्यपाल पुरोहित से मांग कर कहा अगर दोषी जल्द गिरफ़्तार नही होते तो प्रदेश भर इस गुंडा कैप्टन सरकार के खिलाफ़ आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकल पुलिस एवं ख़ुफ़िया विभाग को यूथ कांग्रस के इस कार्यक्रम को लेकर पहले से जानकारी होने के बावजूद पुख़्ता सुरक्षा के इंतज़ाम नही किए गये।तभी इस तरह की अप्रिय घटना घटी है।इस मौके पर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करन मेहता,परविंदर बजाज,जतिंदर पनेसर,रमनप्रीत आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here