Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ वॉलीबाल टूर्नामेंटों के लिए चयन ट्रायल मोहाली में...

ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ वॉलीबाल टूर्नामेंटों के लिए चयन ट्रायल मोहाली में 16 सितम्बर को

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): हरियाणा में 20 से 24 सितम्बर, 2021 तक होने वाले ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ वॉलीबाल टूर्नामैंट (पुरुष /महिला) के लिए पंजाब की टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल मोहाली में 16 सितम्बर को दोपहर 12.00 बजे से लिए जाएंगे। खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के मुताबिक सैंट्रल सिविल सर्विसिज़ कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा हरियाणा के ज़िला कुरूक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में करवाए जा रहे इस वॉलीबाल टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों का चयन करने हेतु ट्रायल 16 सितम्बर, 2021 को दोपहर 12.00 बजे से मोहाली के सैक्टर -63 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम लिए जाने हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी मुलाज़िम (रेगुलर) अपने-अपने विभागों से एतराज़हीनता सर्टिफिकेट प्राप्त करने के उपरांत ही इन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here