बमसन तहसील क 19 पटवार सर्कल में 12 पटवरियों के पद खाली

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। आपदा, राजस्व और सरकारी वित्तीय स्कीमों में अहम भूमिका निभाने वाले पटवारियों की कमी हमीरपुर जिला की बमसन तहसील में लंबे अरसे से महसूस की जा रही है।  यहां कुल 19 पटवार सर्कल में से केवल 7 पद पटवारियों के भरे हुए हैं तथा 12 पद खाली चले हुए हैं। ऐसे में राजस्व विभाग द्वारा  एडजस्टमेंट कर पटवारियों को एक पटवार सर्कल से दूसरे पटवार सर्कल में भेजा जा रहा है। बमसन के दुर्गम क्षेत्रों कक्कड़, बौडू और कडियार जैसे इलाकों में भी पटवारी के पद लंबे समय से खाली चले हुए हैं। इसके अलावा सिसवा, ककड़ियार, ठाणा, कोट, पटनौन, लोहाखर, बगवाड़ा, टिक्कर खतरियां और दिम्मी पटवार सर्कलों में भी पटवारी का पद खाली चला है और केवल एडजस्टमेंट के फंडे से राजस्व काम चलाए हुए हैं।

Advertisements

इस एडजस्टमेंट के कारण कार्यरत पटवारियों पर वर्कलोड बढ़ गया है। लोगों को भी नियमित पटवारी पटवार खाने में न मिलने से कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।इस बारे में बमसन तहसील के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल  ने कहा कि स्टाफ कमी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। फिर भी लोगों को बेहतर राजस्व सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त हमीरपुर देवश्वता बनिक ने बताया कि नए पटवारियों की ट्रेनिंग चली हुई है तथा शीघ्र ही ट्रेनिंग पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि लोगों को असुविधा न हो इसके लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। बमसन तहसील में खाली पदों को भरने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

पदनाम

बमसन तहसील में यह है स्थिति

पदनाम कुल पद कुल पद रिक्त पद

पटवारी           12      07            12
चपड़ासी         02      00            02

तामील कुनिंदा   02      01            01

अंशकालीन       19      10            09

 कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here