Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal ननावां और करेर में लोगों को दी बैंकिंग प्रणाली की जानकारी

ननावां और करेर में लोगों को दी बैंकिंग प्रणाली की जानकारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित किए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह के उपलक्ष्य पर बुधवार को विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत ननावां और गांव करेर में जागरुकता शिविर लगाए गए।
ग्राम पंचायत ननावां के कार्यालय परिसर में आयोजित किए गए जागरुकता शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के अधिकारी बीआर आनंद और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय हमीरपुर के अधिकारी अजय कतना ने लोगों को बैंकों की कार्यप्रणाली, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। इस शिविर में स्थानीय पंचायत प्रधान रतन शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल शर्मा और स्थानीय निवासियों के अलावा ग्राम पंचायत बियाड़ के बाशिंदों ने भी भाग लिया।
उधर, गांव करेर में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान भी भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को बैंकिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here