
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा : टौनी देवी के अस्पताल चौक पर शुक्रवार को ज्योतिष कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। मंदिर कमेटी बारी के प्रधान सुनील चौहान इस मौके पर मुख्य अतिथि तथा ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविन्द्र ठाकुर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत प्रधान रविन्द्र ठाकुर ने बताया कि ज्योतिष एक विशुद्ध विज्ञान है जोकि काल गणना पर आधारित है। लोगों का ज्योतिष पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ज्योतिष कार्यालय खुलने से लोग इसका लाभ उठाएंगे।मंदिर कमेटी बारी प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि उत्तराखंड गंगोत्री के प्रकांड ज्योतिष विशेषज्ञ अपनी सटीक भविष्यवाणियों की वजह से ज्योतिष क्षेत्र में विशेष स्थान रखते हैं।

ज्योतिष कार्यालय के संचालक आचार्य माधव कृष्ण ने कहा कि टौनी देवी में ज्योतिष कार्यालय खुलने से लोगों की ज्योतिष से संबंधी जिज्ञासा और विश्वास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समाधानों, उपायों एवम् निराकरण के लिए ज्योतिष कार्यालय आकर संपर्क किया जा सकता है।










