
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बमसन खंड के तहत शिव मंदिर बारीं में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा मंदिर कमेटी द्वारा सावन मास में बरसात से होने वाले नुक़सान से बचाव की प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। मंदिर कमेटी प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर में माथा टेककर बरसात में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए भगवान से प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के सदस्यों ने राहगीरों को हलवे का प्रसाद बांटा । इस मौके पर दलजीत चौहान, मदन लाल, देश राज चौहान, दलजीत परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे । कमेटी के सदस्यों ने इस आयोजन पर सब का धन्यवाद किया।










