Monday, October 26, 2026
Home Himachal सीटी स्कैन के लिए दर-दर भटक रही बराड़ा गांव की पीडि़ता

सीटी स्कैन के लिए दर-दर भटक रही बराड़ा गांव की पीडि़ता

टौणीदेवी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बराड़ा गांव की बुजुर्ग महिला सीटी स्कैन करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार बीते 27 फरवरी रात 11 बजे बराड़ा गांव में 77 साल की बुजुर्ग संध्या देवी पत्नी रोशन लाल के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान उसके सिर पर चोट लगी थी। पीडि़ता को उसके परिजन रात को ही सिविल अस्पताल टौणीदेवी ले गए, जहां पर मामला मारपीट का होने पर पुलिस बुलाई गई व मैडीकल करवाया गया। डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन करवाने को लिखा था। पीडिता को पहले जोनल अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया, जहां पर सीटी स्कैन मशीन खराब होने पर स्कैन नहीं हो पाया। उसके बाद वीरवार को उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया वहां पर भी मशीन खराब बताई गई। अब उसे धर्मशाला में करवाने को कहा गया है। पीडि़ता ने बताया कि 4 दिनों से सीटी स्कैन के लिए यहाँ से वहाँ ले जाया जा रहा है लेकिन कहीं भी सीटी स्कैन नहीं हो रहा है। अब उसे धर्मशाला जाने को बोला है और उसके पास इतने पैसे भी नहीं कि वहां जा सके। प्रदेश में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल इस घटना से खुल गई है। इस बारे हमीरपुर के सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन लगभग 3 सालों से खराब है, इस बारे स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here