Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh विजय इंदर सिंगला ने स्कूल मुखियों और अध्यापकों के लिए विशेष ऑनलाइन...

विजय इंदर सिंगला ने स्कूल मुखियों और अध्यापकों के लिए विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल किये जारी

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूलों में शिक्षा के मानक संबंधी भारत सरकार द्वारा करवाए जाने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा अध्यापकों का लगातार मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसी लड़ी के अंतर्गत शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने स्कूलों के मुखियों और अध्यापकों के लिए विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल जारी किये हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजय इंदर सिंगला ने बताया कि राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा स्कूलों की रेगुलर क्रियाओं के सम्बन्ध में पूछे जा सकने वाले प्रश्नों के नमूनों और अध्यापकों को पूछे जा सकने वाले प्रश्नों के नमूनों को सूचीबद्ध करके ऑनलाइन 5-5 मॉड्यूल तैयार किये गए हैं।

Advertisements

इन मॉड्यूलों में ऑब्जेक्टिव उत्तर वाले प्रश्न हैं जिनको अध्यापक बहुत ही रोचक ढंग से हल कर सकेंगे। सिंगला ने इन मॉड्यूलों को ऑनलाइन जारी करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस पहलकदमी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार, डी.जी.एस.ई. ईशा कालिया, डी.पी.आई. (सेकंडरी शिक्षा) सुखजीत पाल सिंह और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here