Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur 19 सितंबर को निकाली जाएगी श्री हनुमान जी की झंडे की शोभायात्रा

19 सितंबर को निकाली जाएगी श्री हनुमान जी की झंडे की शोभायात्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम लीला कमेटी होशियारपुर की एक विशेष बैठक प्रधान शिव सूद की अध्यक्षता में सनातन धर्म सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में हुई। जिसमें राम लीला कमेटी के कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के आरंभ में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके उपरांत कोषाध्यक्ष संजीव ऐरी द्वारा गत दशहरा महोत्सव के आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति के साथ पास किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने बहुमुल्य विचार रखे। इस अवसर पर यह फैसला लिया गया कि दशहार महोत्सव के उपलक्ष्य में मर्यादा प्रशोतम के अन्नय भक्त हनुमान जी के झंडे की शोभायात्रा कल 19 सितंबर दिन रविवार को शाम 5 बजे सनातन धर्म सीनियर सैकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होगी। सुंदर कांड जी का पाठ सायं 3 बजे से 5 बजे तक होगा तथा शोभायात्रा 5 बजे शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होती हुई बगीचा स्वामी मोहनानंद आश्रम चोअ पार संपन्न होगी।

Advertisements

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के चलते हुए दशहरा महोत्सव को मनाने के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश मिलेगे कमेटी उसकी पालना करते हुए दशहरा महोत्व को मनाने के लिए सहमति प्रकट की गई। इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन गोपी चंद कपूर, महामंत्री प्रदीप हांडा, डा. बिंदूसार शुकला, सुभाष गुप्ता, रणजीत राणा, शाम मोदगिल, विनोद कपूर, राकेश सूरी, शिव जैन, रजिंदर कुमार मोदगिल, कमल वर्मा, दविंदरनाथ बिंदा, अरुण गुप्ता, हरीश आनंद, कृष्ण गोपाल आनंद, भारत भूषण वर्मा, अजय जैन, अनिल जैन, मास्टर मनोज दत्ता, मास्टर कृष्ण गोपाल मोदगिल, चेतन सूद, विपन वालिया, तरसेम मोदगिल, कपिल हांडा, प्रदीप बिट्टू, गोपाल वर्मा, कुनाल, शशि डोगरा, शिव कुमार काकू, वरुण कैंथ, पवन कुमार, अश्विनी छोटा, शिवाकर भारद्वाज, अनमोल जैन, अशोक मेहरा, पंडित काका आदि मौजूद थेे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here