भाई कन्हैया जी का ’सेवा दिवस’ एक ज़रूरतमंद व्यक्ति को व्हील चेयर देकर मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाई कन्हैया जी वैल्फेयर सोसायटी द्वारा प्रधान जगमीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में भाई कन्हैया जी का ’सेवा दिवस’ का आयोजन एक ज़रूरतमंद व्यक्ति को व्हील चेयर देकर मनाया गया। प्रधान सेठी ने बताया कि सूरज कुमार जो कि सुन्दर नगर निवासी है, वह चलने फिरने में नाकाम हैं और वह मानसिक रूप से दिव्यांग है। उसकी माता द्वारा संस्था को सम्पर्क किया गया कि उसके अपाहिज बेटे को व्हील चेयर दी जाये।

Advertisements

इस पर संस्था के सभी सदस्यों की सहमति से व्हील चेयर भाई कन्हैया जी के सेवा दिवस पर प्रदान करने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर प्रधान जगमीत सेठी ने भाई कन्हैया जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा समाज के कल्याण के लिए कार्यों व सेवा का वर्णन किया व उन्होंने कहा कि भाई कन्हैया जी द्वारा सेवा कार्य में कोई भी जाति या रंग का भेद नही था उनके लिए सभी ईश्वर की देन थे। इस प्रोजैक्ट पर रिटायर्ड अस्सिटैंट ब्रांच मैनेजर इंडियन बैंक ओंकार सिंह बेदी का विशेष योदान रहा।  इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह दुआ, मास्टर गुरप्रीत सिंह, रिटायर्ड प्रोफैसर दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरजीत सिंह बधावन, जसविन्द्र सिंह, जगतार सिंह व गुरप्रीत सिंह सेठी आदि सदस्य शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here