Saturday, October 10, 2026
Home Himachal हिमाचल प्रदेश में बारिश से ब्यास सहित कई नदी नाले उफान पर

हिमाचल प्रदेश में बारिश से ब्यास सहित कई नदी नाले उफान पर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश से ब्यास सहित कई नदी नाले उफान पर हैं । मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं मंगलवार सुबह हुई बारिश से नदी नालों का जल स्तर बढ़ गया है। लोगों को नदी नालों के पास न जाने की हिदायत दी गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंगलवार को हल्की से भारी बारिश हुई ।

Advertisements

इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर व कांगड़ा के कुछ स्थानों में बादलों की गडग़ड़ाहट के बीच हल्की बारिश हुई । हमीरपुर जिला में हुई बारिश से बाकर, कुनाह, मान तथा खड्डों में पानी का बहाव तेज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here