Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir साथियों की हत्या को लेकर शिक्षक जगत हुआ आहत, कैंडल जलाकर दी...

साथियों की हत्या को लेकर शिक्षक जगत हुआ आहत, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा की मांग

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। कश्मीर के सरकारी स्कूल संगम में आतंकियों द्वारा स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल सतिंदर कौर और टीचर दीपक चंद की हत्या को लेकर टीचर फोरम व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा की और जम्मू कश्मीर पुलिस के चीफ व लेफ्टिनेंट गवर्नर से शिक्षकों की सुरक्षा को जकीनी बनाने की मांग रखी। शिक्षकों ने कहा कि साथियों की हत्या को लेकर पूरा शिक्षक जगत आहत हुआ है और काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ मरहम पट्टी से कुछ नहीं बनने वाला हम लोग कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

Advertisements

शुक्रवार को जिला राजौरी के पीडब्ल्यूडी डाकबंगला के समीप पार्क में जम्मू कश्मीर टीचर फोरम राजौरी द्वारा शिक्षकों ने एकजुट होकर आतंक के खिलाफ रोष प्रकट किया और कैंडल जला कर मृतक शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू-कश्मीर टीचर फोरम ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। आखिर हम लोग कब तक ऐसे नुकसान को जलते रहेंगे। ऐसी घटनाओं से जाहिर होता है कि आतंक फिर से पनप रहा है जम्मू कश्मीर टीचर फोरम के सदस्यों ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। वहीं जम्मू कश्मीर टीचर फोरम जिला राजौरी का प्रतिनिधिमंडल एडीसी राजोरी सचिन देव सिंह से मिला और मांगों का ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here