सैनी कम्युनिटी की तरफ से 2022 के चुनाव लडऩे की तैयारियां: कुलवंत सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैनी जाग्रति मंच पंजाब की बैठक कुलवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रधान प्रेम सैनी संस्थापक संदीप सैनी उपस्थित थे। कुलवंत सिंह सैनी प्रधान सैनी जाग्रति मंच पंजाब सभी की तरफ से सैनी बिरादरी के साथ हर पार्टी द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। उस पर विचार-विमर्श हुआ और कहा गया कि जो पार्टी हमारी आबादी के हिसाब के साथ 18 से 20 सीटें देगी उस पार्टी के साथ वोटों का लेन-देन किया जाएगा।

Advertisements

अगर सभी पार्टियों द्वारा अनदेखा किया गया तो बिरादरी अपने लैवल पर चुनाव लड़ेगी। यह विचार कुलवंत सिंह सैनी द्वारा दिए गऐ। अंत में टांडा में 23 अक्तूबर को पंजाब की बैठक टांडा होशियारपुर रोड जी.के पैलेस में 10 बजे से 2 बजे तक होगी। सभी को समय पर पहुंचने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here