करवाचौथ का पर्व: सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं रात को चांद देखकर पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के बाद और चांद को अघ्र्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होती है। करवा चौथ के पर्व को लेकर उपखंड मुख्यालय पर लगे अस्थाई बाजार में महिलाओं ने चीनी तथा मिट्टी के बने करवो की खरीद की। इस अवसर पर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं ने खरीद की। इस मौके पर होशियारपुर के बहादुरपुर में महिलाओं ने करवाचौथ का त्योहार मनाया गया।

Advertisements

इसी तरह भूतगिरि मंदिर ऊना रोड होशियारपुर में रविवार को महिलाओं की तरफ से करवाचौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी ने बताया कि करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी, संकष्टि चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन करवा माता के साथ मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने का भी विधान है। उन्होंने बतया कि इस दिन सुहागिन स्त्रियों को इस व्रत का वर्ष भर इंतजार रहता है। इस मौके पर महिलाओं की तरफ से भजन कीर्तन भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here