बीमा कराने वाले ग्राहकों को देते थे सेक्स सर्विस, धरे गए

मुरादाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। मुरादाबाद के मझोला और सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। सेक्स रैकेट को संचालित कर रहीं दो महिलाओं और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य बीमा कराने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे। आरोपी एक निजी बीमा कंपनी में पॉलिसी का काम करते हैं। अधिक लोग उनसे पॉलिसी करावाएं इसलिए उन्होंने यह तरकीब निकाली। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से दो पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। रामपुर के बिलासपुर निवासी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 4 साल पहले जब उसने बीमा एजेंट के रूप में काम शुरू किया था। महीनों बीतने के बाद भी एक भी पॉलिसी नहीं कर पाई थी। कंपनी की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि पॉलिसी कीजिए। जब जाकर वह छह माह में मात्र दो पॉलिसी कर सकी थी। इसके बाद महिला ने पॉलिसी लेने वालों को सेक्स सर्विस देना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ऐसा करने से एक माह में ही उसने नौ पॉलिसी कर दी थी। इससे उसे 75 हजार रुपए कमीशन केवल एक माह में ही मिला था। अगले माह में पंद्रह और इसके बाद तो संख्या बढ़ती चली गई। इस मामले में पुलिस ने राहुल दास निवासी गांव खिरूवा जिला पीलीभीत हाल निवासी कांशीराम नगर मुरादाबाद, राजू निवासी मोहल्ला बसंत विहार कालोनी खुशहालपुर थाना मझोला हाल निवासी मोहल्ला सम्राट अशोक नगर, धीरज भटनागर उर्फ बाबू निवासी दीन दयाल नगर एमडीए थाना सिविल लाइंस एक महिला अमरोहा और दूसरी रामपुर के बिलासपुर की रहने वाली है। अब दोनों मझोला थानाक्षेत्र में किराए पर रहती हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here