Saturday, October 24, 2026
Home National फिर खुलेगा टिकरी बॉर्डर

फिर खुलेगा टिकरी बॉर्डर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 11 महीने बाद एक बार फिर टीकरी बॉर्डर खुलेगा। शुक्रवार को दिल्ली प्रशासन, हरियाणा प्रशासन व किसानों के बीच एसडीएम ऑफिस में बैठक दौरन रास्ता खोलने को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए यहां 7 लेयर की बैरिकेडिंग की थी, जिसमें से 5 लेयर हटा दिए गए हैं। अभी 2 लेयर की बैरिकेडिंग बची है। इसके साथ ही एक तरफ की सडक़ को ठीक करने का काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द सडक़ खोलने का फैसला लिया जा सकता है। किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर गड़ाई गई कीलें और कांटे गुरुवार को उखाड़ दिए गए हैं। सडक़ पर डाले गए बड़े-बड़े बैरिकेड्स हट गए हैं।

Advertisements

किसानों का कहना है कि रास्ते दिल्ली पुलिस ने बंद किए थे। अब वहीं खोल रहे हैं। अच्छी बात है कि रास्ते खोले जा रहे हैं। रास्ता कैसे और किनके लिए खोलना है, यह दिल्ली पुलिस को तय करना है। किसानों ने कहा कि हम सरकार बदलने नहीं, बल्कि कानून वापस कराने आए हैं। हम रास्ता खोलने के साथ ही बातचीत के रास्ते खोलने की भी मांग करते हैं। किसानों ने कहा कि हमें तो रास्ता खोलने पर शुरू से ही कोई आपत्ति नहीं है। हम यहां अपना हक मांगने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here