
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मुहिम में भाग लिया। स्वच्छ भारत अभियान 1 अक्तूबर से शुरू है और 31 अक्तूबर तक चलेगा। छात्रों ने संकल्प लिया कि वह अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर हमारा आस-पास स्वच्छ रहेगा तो हम बीमारियों से भी बच सकते है। उन्होंने सभी को इस मुहिम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के भी अपील की।











