खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की तरफ से ज़िला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप 2 नवंबर को

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग ज़िला जालंधर द्वारा ज़िले भर के किसानों को धान की पराली की उचित संभाल सबंधी जागरूक करने के लिए ज़िला स्तर का किसान प्रशिक्षण कैंप 2 नवंबर, 2021 को डी. ए. वी. यूनिवर्सिटी जालंधर में लगाया जा रहा है।  इससे सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी जालंधर डा. जसवंत राय ने बताया कि ज़िला जालंधर अधीन कुल जोतने योग्य 2.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में से तकरीबन 1.73 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की बिजाई की गई है और आने वाले हाड़ी सीजप दौरान 1.73 लाख हेक्टेयर रकबे मेँ गेहूँ की बिजाई का लक्ष्य निश्चित किया गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस कैंप में किसानों को विभाग की तरफ से धान की पराली का उचित प्रबंधन करते हुए और बीज के संशोधन उपरांत गेहूँ की बिजवाई करने से सम्बन्धित विशेष जानकारी दी जायेगी। इस अवसर पर पराली को आग लगाने के रुझान को रोकने के लिए कृषि विभाग की तरफ से अलग -अलग मशीनों जैसे कि सुपरसीडर, हैपी सीडर, सुपर एस एम एस, पैडी चौपर शरैडर आदि की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। उन्होने आगे बताया कि खेती विभिन्नता अधीन की जा रही कोशिशों को जारी रखते इस सीजन दौरान किसानों को खेती सहायक धंधे आदि अपनाने के लिए जागरूक भी किया जायेगा। डा. राय ने ज़िला जालंधर के समूह किसानों 2 नवंबर को इस कैंप में बड़ी संख्या में पहुँचने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here