पराली संभालने वाली मशीनों की वैरीफिकेशन मुकम्मल: डा. सुरिंदर सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य कृषि अधिकारी डा. सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में विभाग की ओर से वर्ष 2021-22 के दौरान इन-सीटू सी.आर.एम. स्कीम के अंतर्गत पराली संभालने वाली मशीनों की भौतिक पड़ताल 1  नवंबर को ब्लाक अनुसार निर्धारित किए गए स्थानों पर सफलतापूर्वक की गई। डा. सुरिंदर सिंह ने बताया कि जिले के समूह किसानों द्वारा तय किए गए स्थान पर विभाग की ओर से मंजूर की गई मशीनों व जरुरी समूह दस्तावेजों सहित पहुंच की गई व कुल 360 मशीनों की भौतिक पड़ताल सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक  मुकम्मल कर ली गई व सब्सिडी की अदायगी का कार्य भी जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा।

Advertisements


मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि भौतिक पड़ताल के इस मैगा ईवेंट में उपस्थित समूह किसानों को विभाग की ओर से बनाए गए मोबाइल एप आई-खेत एप के बारे में जानकारी दी गई ताकि इस एप के माध्यम से किसान खास तौर पर छोटे व सीमांत किसान वाजिब दर पर किराए पर मशीनें लेकर अपने खेतों में पराली की संभाल कर सकें व इस तरह वातावरण पर पड़ते दुष्प्रभावों को रोका जा सके।
                             

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here