Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur अस्थियों को घर में दबा कर मां की याद में लगाया परिवार...

अस्थियों को घर में दबा कर मां की याद में लगाया परिवार ने पौधा

गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले दिनों पत्रकार गुरमुख सिंह की माता हरभजन कौर का निधन हो गया था। उनके परिवार ने एक नयी पहल करते हुए उनकी अस्थियों को घर में ही दबा कर उनकी याद में एक पौधा लगा कर समाज को एक नया संदेश दिया। इस मौके पर गुरमुक्ख सिंह और दूसरे परिवारिक सदस्यों ने कहा कि आजकल वातावरण बहुत ही दुषित हो चुका है। समय की ज़रूरत और मां की याद को कायम रखते हुए उन्हों ने यह फ़ैसला किया कि उन की अस्थियों को विसर्जित न करके घर में दबा कर उस के ऊपर एक पौधा लगा दिया जाये। परिवार की इस पहल की चारों तरफ से सराहना की जा रही है।

Advertisements

परिवार वालों ने कहा कि जहाँ रोज़ कितने ही लोग अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके इस दुनिया से जाते है अगर उन की याद में एक पौधा ही लगाना शुरू करें तो आज जो हमारी पृथ्वी और गर्मी में विस्तार हो रहा है उस पर हम कंट्रोल कर सकते हैं और उस के साथ ही वातावरण में हो रही आक्सीजन की कमी को भी हम दूर कर सकते है।

इस मौके पर संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला के मुखी महात्मा अवतार सिंह, नरिन्दर सिंह लब्बा, कुलदीप सिंह, सोमनाथ, गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, अवनिन्दर सिंह, हरप्रीत सिंह, शम्मी, राजविन्दर कौर, अनीता कुमारी, सुरिन्दर कौर, आदि समेत अन्य परिवारिक मैंबर के साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here