परगट सिंह ने मनायी ‘यूनिक ’ दीवाली

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के शिक्षा, खेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री परगट सिंह ने दीवाली का त्योहार अलग तरीके से मनाते हुए जालंधर स्थित भाई घनहीया यूनिक होम के बच्चों के साथ समय गुज़ारा। यह यूनिक होम भाई घनहीया जी चैरिटेबल संस्था की तरफ से अनाथ और बेसहारा बच्चियों के लिए चलाया जा रहा है।

Advertisements

परगट सिंह और उनकी पत्नी बरिन्दरप्रीत कौर को अपने साथ देख कर यूनिक होम के बच्चों के चेहरे खिल गए। हाकी के मैदान में मैच जीतने वाले पूर्व ओलम्पियन की फेरी ने इस होम में रहते बेसहारा बच्चों के दिल भी जीत लिए। परगट सिंह इन बच्चों के लिए तोहफ़े, फल, मिठाईयां और फूलों के गुलदस्ते ले कर गए। पालनो में बच्चों को परगट सिंह जोड़ी ने आर्शीवाद दिया। एक छोटी बच्ची जिसको ज़हर दे कर फैंक दिया गया था, को भी वह मिले जो अब यहाँ सुखी जीवन व्यतीत कर रही है।

स. परगट सिंह ने यहाँ विज़टर बुक में संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह संस्था बाबा नानक जी की तरफ से दिखाऐ मार्ग पर सही भावना से चलाई जा रही है, जिसके लिए उन्होंने यहाँ के मुख्य प्रबंधक बीबी प्रकाश कौर सेवा को नमन किया। कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने कहा कि रौशनियों का यह त्योहार सारा देश अपने परिवारों के साथ मनाता है और यह बच्चे उनका ही परिवार है और इनके साथ समय बिताना सबसे खुशनुमा एहसास था। परगट सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की सबको बधाई देते हुए वाहिगुरू से अरदास करते हुए कहा कि यह त्योहार सबके लिए खुशियां -प्रसन्नता ले कर आए और आपसी प्यार, भाईचारक सांझ और सदभावना बनी रहे। परगट सिंह ने कहा कि त्योहारों की खुशी सबके मिल कर मनाने से और भी बढ होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here