बट्ठूला की पुस्तक राह रशनौंदीयां बातां का एस.अशोक भौरा ने किया लोकार्पण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। साहित्यक, सभ्याचार तथा समाजिक गतीविधियों को वचनबद्ध शिवनामदेव अपना घर हरदोखानपुर में साहित्य सदन होशियारपुर तथा निक्कियां करूंबलां प्रकाशन माहिलपुर की ओर से जोगा सिंह बट्ठूला की पुस्तक ’राह रशनौंदीयां बातां’ एस.अशोक भौरा द्वारा लोक अर्पण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रवासी लेखक तथा पत्रकार एस.अशोक भौरा उच्च स्तर पर शामिल हुए। उन्होंने जोगा सिंह बट्ठूला द्वारा बच्चों के लिए रची तथा बलजिन्द्र मान द्वारा संपादित की पुस्तक ’राह रशनौंदीयां बातां’ को जारी करते हुए कहा कि बच्चों को रोचक तरीके से ज्ञान-विज्ञान की बातें सिखानी बहुत मुश्किल कार्य है पर जोगा सिंह बट्ठूला ने इस कार्य को इस पुस्तक द्वारा बाखूबी निभाया है। बच्चों के लिए ये बातें अनोखा तथा अद्भुत ज्ञान प्रदान करती हैं। इस पुस्तक को पढक़र जहां उन्हें भाषा, विज्ञान, साहित्य तथा जीवन के हर पहलू के बारे में ज्ञान मिलता है वहीं मुकाबले की परीक्षा की तैयारी के लिए भी यह पुस्तक गाईड बुक है। उन्होंने इस बात पर लेखक को शाबाश दी कि आम भाषा में रची गई यह पुस्तक अधिक पढ़ी जाती है।
प्रधानगी मंडल में शामिल पूर्व ब्लाक शिक्षा अफसर बग्गा सिंह आर्टिस्ट ने कहा कि साहित्य को रोचक बनाना लेखक की जि़म्मेदारी है। कहानीकार प्रीत नीतपुरी ने पुस्तक के बारे में कहा कि ऐसी पुस्तकें बहुत कम छपती है। इस प्रोग्राम के मुख्य प्रबन्धक डायरैक्टर अशोक पूरी ने सब का स्वागत करते हुए कहा कि जोगा सिंह भट्ठूला का जीवन समाज, साहित्य तथा भारतीय मल्यों को समर्पित है तथा वो पंजाबी विरासत की सेवा कर रहे हैं, जिसके लिए जोगा सिंह बट्ठूला तथा निक्कियां करूंबला प्रकाशन बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर पम्मी खुशहलापुरी, सुखमन सिंह तथा रघूवीर सिंह कलोआ ने अपनी रचनाओ के साथ भरपूर हाजऱी लगवाई। गायिका राजदीप ने एस.अशोक भौरा के गीत ’नहीं कोई मेरे पिंड जेहा’ को गाकर भरपूर मनोरंजन किया। सबका धन्यवाद करते हुये बलजिन्द्र सिंह मान ने कहा कि आप सबके सहयोग से ही साहित्य कला तथा सभ्याचार के क्षेत्र में सरगरमी के साथ कार्य किया जा रहा है। इस समारोह में बच्चे, साहित्यकार तथा क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here