Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur नशे के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से वॉकथॉन...

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से वॉकथॉन 9 को: सुरेंद्र लांबा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डी. जी. पी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन होशियारपुर द्वारा पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने और नशे को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता के तहत ‘जिंदगी को हां, नशों को ना’ शीर्षक के तहत पुलिस लाइन होशियारपुर से 9 दिसंबर 2023 सुबह 9 बजे 5 किमी वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

यह जानकारी देते हुए एस. एस. पी होशियारपुर श्सुरेंद्र लांबा ने बताया कि यह वॉकथॉन पुलिस लाइन होशियारपुर से शुरू होकर सदर चौक, शिमला पहाड़ी चौक, बी. एस. एन. एल टेलीफोन एक्सचेंज, कोटू टी प्वाइंट, सेशन चौक, माहिलपुर अड्डा, सदर चौक से होते हुए पुलिस लाइन होशियारपुर में समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस वॉकथॉन में भाग लेना चाहता है वह 9 दिसंबर 2023 को सुबह 9 बजे सफेद टी-शर्ट, काला या नीला लोअर और स्पोर्ट्स जूते पहनकर इस वॉकथॉन में भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि वॉकथॉन की समाप्ति के बाद पुलिस लाइन में रिफ्रेशमैंट की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जिला वासियों को बढ़-चढ़ कर इस वॉकथॉन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here