वार्ड-12 में वोटर कार्ड कैंप लगाया

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : कुमार गौरव। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव कमिशन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन भी इस मुहिम में सहयोग कर रहा है। युवा वर्ग से अपील की जा रही है कि जिनका वोटर कार्ड नहीं बना हो वह अप्लाई करके वोटर कार्ड बनवा लें। बता दें पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने क्षेत्रों में वोटर कार्ड अप्लाई करने के लिए कैंप लगा रहे हैं। इसी क्रम में कपूरथला विधानसभा हलका के अधीन पड़ते वार्ड नंबर 12 के लगते 131,132,133 में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के आदेशानुसार पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी की मौजूदगी में वोटर कार्ड बनवाने का कैंप लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का वोटर कार्ड अप्लाई करने के लिए फार्म भरे गए।

Advertisements

मनोज अरोड़ा हैप्पी ने लोगो वोटर कार्ड बनाने कि करते हुए कहा कि मतदान करने से अच्छे नेतृत्व करने वाले का चयन किया जा सकता है। अच्छा नेतृत्व देश को उन्नति की ओर अग्रसित कर सकता है। इसलिए मतदान करना अति आवश्यक है। सभी को अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदान करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here