Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh दिवाली बंपर ने पटियाला के युवा कारपेंटर की बदली तकदीर

दिवाली बंपर ने पटियाला के युवा कारपेंटर की बदली तकदीर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य डियर दिवाली बंपर 2021 का दो करोड़ रुपए का पहला ईनाम जीत कर पटियाला जि़ले के त्रिपड़ी का रहने वाला बढ़ई (कारपेंटर) रातों-रात करोड़पति बन गया है। यहाँ ईनामी राशि के लिए दावा करने आए 34 वर्षीय नरेश कुमार ने बताया कि यह बंपर ईनाम उसके लिए चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन वह इतना बड़ा ईनाम जीतेगा। उसने कहा, ‘‘मेरे पास ईश्वर का आभार व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं, जिसके आशीर्वाद के स्वरूप मुझे यह ईनाम मिला है।

Advertisements

सबसे पहले मैं ईनामी राशि से नया घर बनाऊँगा, जोकि मेरा लंबे समय से सपना रहा है।’’ नरेश ने ईनामी राशि प्राप्त करने के लिए यहाँ लॉटरी विभाग के अधिकारियों के पास टिकट और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं। लॉटरी विभाग के अधिकारियों ने इस खुशनसीब विजेता को आश्वासन दिया कि ईनामी राशि उसके बैंक खाते में जल्द ही जमा करवा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here