जि़ला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन जल्द से किया जाए, टकसाली कांग्रेसियों का ख्याल रखा जाए: रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी की घोषणा का स्वागत किया। अपने बयान में प्रधान रमन कपूर ने बताया कि वे पिछले पौने 2 साल से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग कर रहे थे कि पंजाब राज्य में जि़ला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन जल्द से जल्द किया जाए। मगर अभी तक जि़ला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन नहीं किया गया, जिससे कि जि़ला कांग्रेस संगठन ठप्प पड़ा है। चुनाव में तीन महीने का समय रह गया है मगर अभी तक हमारा संगठन नहीं बन पाया।

Advertisements

रमन कपूर ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह, सिद्धू प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की कि जि़ला कांग्रेस कमेटियों का अध्यक्ष नियुक्त करते समय टकसाली कांग्रेस तथा जिन कांग्रेस परिवारों ने स्वंतन्त्रता संग्राम में हिस्सा लिया था निष्ठावान, ईमानदार तथा जो नेता जि़लों के विधायकों, पूर्व मन्त्रियों तथा मौजूदा मन्त्रियों से जो सीनियर कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने आज तक पिछले 45 सालों में किसी भी कांग्रेस सरकार में कोई लाभ का पद तथा चेयरमैनी नहीं ली, सिर्फ निष्ठा से कांग्रेस के एक कार्यकत्र्ता के तौर पर सेवा की है, ऐसे व्यक्तियों को पंजाब राज्य में जि़ला कांग्रेस कमेटियों का प्रधान नियुक्त किया जाए तथा भाई-भतीजावाद तथा किसी विशेष व्यक्ति की सिफारिश पर जि़ला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त न किया जाए। रमन कपूर ने बताया कि पिछले साढे चार साल टकसाली कांग्रेसियों की अपेक्षा की जा रही है तथा जो कार्यकत्र्ता इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी के समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं उनके हितों का ख्याल रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here