कुलदीप सिंह ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी के जि़ला प्रधान नियुक्त

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : गौरव मढिय़ा। गरीब, बेसहारा लोगों की समस्याओं को जुबान देना अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मानने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता कुलदीप सिंह समाज एवं देश को ही अपना परिवार मानते हैं। लोगों की सेवा को अपना धर्म और समस्याओं के बोझ तले लोगों की लड़ाई लडऩा अपना कर्म मानते हैं। हर दिन टोली बनाकर किसी न किसी बेसहारा की हक़ की लड़ाई लडऩा और सेवा करते हुए नजर आते हैं। पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में कार्य करते हुए सेवा एवं संघर्ष को अपना लक्ष्य बनाकर लोगों की समस्याएं उठाने का काम कर रहे है। लोगों की समस्याएं के लिए समस्या पैदा करने वालों पर बेबाक टिप्पणी करते है। चाहें लोगों की बुनियादी समस्याएं हो या फिर गंभीर। लोगों की उपेक्षा के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है की उनकी लगन, सेवा भावना, ईमानदारी और कांग्रेस पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी का जिला प्रधान बनाया गया है। पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी व ब्लाक कांग्रेस के प्रधान दीपक सलवान ने कुलदीप सिंह की नियुक्ति का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां पार्टी संगठन के जरिए जनता तक पहुंचाने की अपील की। इसके लिए कुलदीप सिंह ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, कांग्रेस वर्कर कमेटी के राष्ट्रीय प्रधान गौतम सिन्हा, ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी के पंजाब प्रधान सविंदर सिंह, ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी सोशल मीडिया के प्रदेश इंचार्ज अनिल शुक्ला, उप प्रधान समशेर सिंह, जवाइंट सचिव हरभजन सिंह, को-आर्डिनेटर सोमराज, पंजाब सचिव जरनैल सिंह, पंजाब सचिव दर्शन सिंह सहित पूरी टीम का धन्यवाद करते किया।

Advertisements

जिला प्रधान बनने के बाद कुलदीप सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के दिल से आभरी हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को घर-घर व जन-जन तक पहुंचना उनका मुख्य उद्देश्य है। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के संगठन को मजबूत कर तैयार करना है। लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दे उठाने हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहले से ज्यादा गंभीरता से लेंगे और पार्टी के ढांचे को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करेंगे, वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे, जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें सब कार्यकत्र्ताओं को बराबर का स्थान दिया जाता है। इस अवसर पर मेयर कुलवंत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राहुल मंसू, डिप्टी मेयर मास्टर विनोद सूद, पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी, पार्षद गरिस भसीन, कांग्रसी नेता राकेश कुमार केशा, कांग्रसी नेता राजबीर बावा, नरिंदर मंसू आदि नेताओ ने कुलदीप सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी का जि़ला प्रधान नियुक्त किए जाने का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here