
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। एक बार फिर द सावरेन स्कूल के छात्रों ने स्कूल का नाम आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाया है। 10वीं और 12वीं के 18 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए । जिनमें सरबजोत सिंह 93.5% मनि शर्मा 93.25% युशांत शर्मा 92% खुशी 91. 75% स्पर्श 91% राघव 90.75% काजल 90.75% हरप्रीत 90% कृतिका ठाकुर 90% पल्लवी शर्मा 94.2% मिशिका 92% हर्षित महाजन 91.6% भारती 91.2% कशिश 90.8% गगनदीप सिंह 19.8% मोनाल डोगरा 90.2% शामिल है इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में बच्चों के 85% से अधिक नंबर आए इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य आर एस रतन ने संपूर्ण विद्यार्थियों उनके अभिभावकों संपूर्ण स्कूल स्टाफ को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।

उन्होंने बताया यह सब विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल है जो इससे की परीक्षा में इतना अच्छा परिणाम हासिल हुआ स्कूल के शिक्षक सोहनलाल अर्पित कुमार अंजना श्वेता शर्मा शिवानी पवार इन विद्यार्थियों को पूरी लगन और कर्तव्य निष्ठा से पढ़ाते हैं इसके अतिरिक्त स्कूल कैंपस में ही मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाती है जो कि विद्यार्थियों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। गौरतलब है कि सावरेन स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी काम नहीं है ।पिछले दिनों स्कूल में हुई इससे जोनल के और कैरम चैंपियनशिप में सावरेन स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल को 35 मेडल जिताकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य आर एस रतन ने कहा है कि स्कूल के छात्र आगे आने वाले समय में भी इसी प्रकार पढ़ाई खेलकूद में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते रहेंगे।












