वैष्णो धाम में 19 नवंबर को श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार : अश्विनी शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): 19 नवंबर, दिन शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा हैं व इस दिन भारतीय संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहात्म्य है। कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई धार्मिक आयोजन, पवित्र नदी में स्नान, पूजन और कर्मकांड का विधान है। वर्ष के बारह मासों में कार्तिक मास आध्यात्मिक एवं शारीरिक ऊर्जा संचय के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है व होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड पर स्थित वैष्णो धाम के प्रधान शाम लाल नर बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं व पूरी श्रद्धाभाव से यह त्यौहार मनाया जाएगा।

Advertisements

इस दिन पानी में दीप प्रज्वलित करने का एक विशेष महत्व है। इस दिन को दीप दीपावली व देवों की दीपावली के नाम से भी लोग जानते हैं। दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम सुबह 4 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा व रात 9 बजे तक यह मंगलीक कार्य चलेगा। अश्विनी शर्मा (छोटा) ने बताया कि अर्दकुंवारी व गर्भजून की गुफा का कार्य भी प्रगति पर है व मई महीने में यह भवन माता के भक्तों के लिए खोले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here