कांग्रेस का हाथ खालिस्तानियों के साथ: तीक्ष्ण सूद


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चन्नी सरकार द्वारा पंजाब जेनको लिमिटेड के चेयरमैन पद पर प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस के प्रमुख चेहरे अवतार सिंह के भाई बलविंदर सिंह को नियुक्त किया गया है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों के रिश्तेदारों को पंजाब सरकार में भागीदारी करवाना पंजाब की अमन शांति के लिए बेहद खतरनाक है। भाजपा नेता पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,अश्वनी गैंद,अजय शर्मा,राजकुमार,दिलबाग सिद्धू,राजेश कुमार,मनजीत ठाकुर,जीवेद् सूद,पुनीत शर्मा,भाजपा नेताओं ने कहा है कि पंजाब सरकार ने गैलिकों लिमिटेड का  चेयरमैन बलविंदर सिंह  को बनाया है जो कि उस अवतार सिंह का भाई है जो सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख चेहरा है। 

Advertisements

उस पर जस्टिस संस्था के लोग जो हमेश भारत और पंजाब को तोड़ने की बात करते है।  हिन्दू-सिख भाईचारे को तार-तार करने के लिए विदेशी  के जरिये देश में हिंसा फ़ैलाने का कुचुक रच रही है। ऐसी सोच वाले लोगों के परिवार वालों चेयरमैन बनाकर उन्हें सम्मानित करना शर्मनाक है।  कांग्रेस का असली चेहरा नंगा हो गया है,कि देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ कांग्रेस का हाथ होना कोई नई बात नहीं है।  नवजोत सिंह के सलाहकार मल्ली का पाकिस्तान राग अलापना, टुकड़े-टुकड़े गैंग के चेहरों का कांग्रेस में शामिल होना।कोई हैरानी की बात नही है दरअसल यह सब कांग्रेस में अपने आप महफूज समझते है। क्योंकि कांग्रेस जब जब सत्ता में आती है तब तब इनके नापाक मंसूबों को हवा मिलती है।तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पंजाब की जनता सवाल कर रही है ऐसे देश तोड़ने वालों को कांग्रेस समर्थन क्यों दे रही है।सबके सामने सच आना चाहि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here