नशा, माफिया राज और भ्रष्टाचार करेंगे खत्म : राजेश मनन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी भी एक्टिव मोड में आ गई। 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नवा पंजाब भाजपा दे नाल’ का नारा दिया है।इसके साथ ही पार्टी ने यह भी ऐलान किया है कि वह सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और समाज के हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। शनिवार को एक निजी होटल में पत्रकार सम्मेलन में भाजपा एनजीओ सेल के जिला प्रधान राजेश मनन ने कहा कि भाजपा 117 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के सीनियर नेता साब सिंह सुल्तानपुर लोधी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कपूरचंद थापर,भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपप्रधान सुखजिंदर सिंह,भाजपा नेता लकी सरपंच विशेष तौर पर उपस्थित थे। कैप्टन अमरिदर सिंह व अकाली दल से गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है। पार्टी किसके साथ गठबंधन करती है यह पार्टी हाईकमान को तय करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे रोडमैप के साथ अपनी योजनाएं लागू करेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल व कांग्रेस के मुख्यमंत्री लोगों को लॉलीपाप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खुद ही अपने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में जनता उनके वादों पर क्या विश्वास करेगी। राजेश मनन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा भ्रष्टाचार और माफिया मुक्त खुशहाल पंजाब बनाने के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी।

Advertisements

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पार्टी कार्यकर्ता नया पंजाब भाजपा के साथ के नारे के साथ लोगों तक पहुंचेंगे। भाजपा माफिया राज और भ्रष्टाचार से मुक्त खुशहाल पंजाब बनाने के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी। पंजाब के हर वर्ग को उसकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी दी जाएगी। मनन ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी से निराश है और भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। केंद्र सरकार ने पिछले सात सालों में पंजाब और पंजाबियों के लिए ऐतिहासिक काम किये हैं। 1984 के दंगाइयों को एसआईटी बना कर सजा दिलवाना, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाना, काली सूची को खत्म करना, लंगर को जीएसटी से बाहर करना, श्री हरमंदिर साहिब को ऍफ़सीआरए देना, बठिंडा में एम्स, अमृतसर में आईआईएम, संगरूर और फिऱोज़पुर में पीजीआई के सैटलाइट सेंटर, 2 नए एयरपोर्ट, टूररिज्म के नए सर्किट, इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट जैसे कई काम है, जिस कारण पंजाब की जनता के मन में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रमुख नेताओं को इंचार्ज लगाया है। हर सीट पर बूथ लेवल पर संगठन को और मजबूत करने का काम चल रहा है। पार्टी को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत जनता के साथ बड़े-बड़े वादे करने से नहीं मिलेगी बल्कि उनके बीच जाकर उनके काम करने से मिलेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठित होने चाहिए।कहा कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई में पंजाब का नुकसान हो रहा है और जनता बड़ा बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता केंद्र सरकार की साफ-सुथरी और प्रगतिशील सरकार जैसी सरकार ही पंजाब में चाहती है। मनन ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए बोला कि सेंट्रल में मोदी सरकार देश कल्याण के लिए तमाम नीतियां चला रही हैं, लेकिन पंजाब में कांग्रेस सरकार इन नीतियों का लाभ पंजाब के लोगों को नहीं लेने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास का नारा दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही न विकास करेंगे न करने देंगे का नारा दिया हैं। पंजाब में नशे को रोक पाने में कांग्रेस फेल साबित हुई हैं। वोट लेने के लिए कांग्रेस ने राज्य के लोगों से झूठे वादे किये हैं। कांग्रेस में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here