गांव जियाण में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चब्बेवाल के नजदीकी गांव जियाण अड्डा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार करवाया गया। इस उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर हलका चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार विशेष तौर पर मौजूद हुए। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह पन्नू ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया।

Advertisements

इस मौके पर स्वर्णकार संघ पंजाब के उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने भी विशेष तौर पर पहुंचकर लंगर में सेवा की और गुरु के चरणों में नतमस्तक होकर विश्व की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रधान चब्बेवाल घुम्मन, राम सरूप, संजीव कुमार, जोगिंदर, रणजीत सिंह, कुलदीप राणा, गोपाल भूषण, सलखन, कोमल, विक्की, कुलवंत, पवन कुमार, चरंजी लाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here