पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा विवाद: हाईकमान ने सिद्धू, चन्नी और जाखड़ को दिल्ली बुलाया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस में विवाद अभी भी थम नहीं रहा है। अब नया विवाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के जिला प्रधानों के नाम खुद ही तय करने से जुड़ा है। इससे कुछ वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी को देखकर कांग्रेस हाईकमान ने सीएम चरणजीत चन्नी, पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू और पूर्व पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ को दिल्ली तलब कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में पार्टी के विवाद पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Advertisements

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से तैयार की गई जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की सूची पार्टी हाईकमान के पास अटक गई है। माना जा रहा है कि हाईकमान सिद्धू की तैयार की गई सूची और कार्यकारिणी के मॉडल को लेकर सहमत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here