Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री चन्नी का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट, राजा वड़िंग ने 6.57 करोड़ की लागत...

मुख्यमंत्री चन्नी का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट, राजा वड़िंग ने 6.57 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड खरड़ का रखा नींव पत्थर

खरड़ /चण्डीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए यहां 6.57 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट हाई-टेक बस स्टैंड, जो सभी आधुनिक सहूलतों से लैस होगा, शहर के मध्य में पंचायत कमेटी की ज़मीन की 16 कनाल ज़मीन पर विकसित किया जायेगा। पिछले साढ़े चार सालों से लटक रहे इस अति ज़रुरी प्रोजैक्ट को फिर सुरजीत करने का श्रेय मुख्यमंत्री को देते हुये वड़िंग ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी बहुत ही नम्र पृष्टभूमि वाले हैं और वह आम लोगों की चिंताओं और इच्छाओं को मानते हैं।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मेरे साथ सांझा किया था कि वह एक बार आंदोलन में शामिल होने के लिए बस के द्वारा खरड़ गए थे और उस समय खरड़ में बसें नहीं रुकीं थे। वड़िंग ने मुख्यमंत्री के भाइयों मनमोहन सिंह और डा. मनोहर सिंह की मौजुदगी में मॉडर्न बस स्टैंड का उद्घाटन करने के उपरांत जलसे को संबोधन करते हुये यह प्रगटावा करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री ने तब शहर को एक उपयुक्त बस स्टैंड बनाने को यकीनी बनाने के लिए फ़ैसला किया था और लोगों को और कोई दिक्कत न आए। नये बस स्टैंड में ख़ास तौर पर बुज़ुर्गों के लिए बसों में यात्रियों के दाखि़ले को सुचारू बनाने के लिए 5बेअज़ होंगे, 34 दुकानों के इलावा एक कैफेटेरिया, पीने वाले साफ़ पानी और शौचालय की सभी ज़रूरी सहूलतें के अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए आराम करने के लिए अलग-अलग कमरे और सही संकेतों को दर्शाते केबिन होंगे।
वड़िंग ने ऐलान किया कि इस प्रोजैक्ट के लिए फंडों की कोई कमी नहीं होगी और मैं यह यकीनी बनाऊँगा कि यह निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा हो। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह यकीनी बनाने के लिए मुझे खुली छूट दी है कि हम बादलों जैसे टैक्स डिफालटरों को पकड़ कर राज्य सरकार के राजस्व में विस्तार कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका मकसद विभाग के राजस्व को 1.50 करोड़ रोज़ाना करना है जो आज 1.05 करोड़ रोज़ाना है। उनकी चिंताओं को दूर करते हुए परिवहन मंत्री राजा वड़िंग ने भी दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि किसी का कारोबार प्रभावित नहीं होगा और उनको वहां बनने वाले कंपलैक्स के अंदर उपयुक्त प्रबंध किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के छोटे भाई डा. मनोहर सिंह ने कहा कि खरड़ में बस स्टैंड का निर्माण मुख्यमंत्री का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट है। उन्होंने परिवहन मंत्री के पंजाब की सेवा करने के जोश और जज़बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह सभी दुकानदारों को सरकार की तरफ से भरोसा दिलाते हैं कि उनको नये बस अड्डे पर दुकानें मुहैया करवाई जाएंगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here