Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh डॉ. वेरका की उपस्थिति में नरेश धीगान ने पंजाब अनुसूचित जाति भूमि...

डॉ. वेरका की उपस्थिति में नरेश धीगान ने पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम के उपाध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने नरेश धीगान को पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि नियुक्ति के बाद नरेश धीगान ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

Advertisements

इस मौके पर सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने श्री धीगान का मुँह मीठा करवाया। यह महत्वपूर्ण जि़म्मेदारी देने के लिए श्री धीगान ने डॉ. वेरका का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह समाज के दबे-कुलचे वर्गों की पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से सेवा करेंगे। इसी दौरान ही पंजाब सरकार ने पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम के बोर्ड ऑफ डायरैक्टजऱ् का श्री भाग दास भारत को नॉन ऑफिशियल डायरैक्टर नियुक्त किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here