भगवान काशी विश्वनाथ के मंदिर को नया रुप देने पर जिला भारतीय जनता पार्टी ने जताई खुशी

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर को नया रूप देने पर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजेश पासी की अध्यक्षता में माल रोड पर स्थित श्री मणि महेश मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न बाज़ारों में होती हुई मणि महेश मंदिर आकर संपंन्न हुई। बनारस में भगवान काशी विश्वनाथ के ज्योति शिवलिंग को कोरीडोर बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने श्री मणि महेश मंदिर से शंकर भगवान की शोभायात्रा निकाली गइ, जिसमें हनुमान चालीसा का पाठ, श्री शिव शंकर चालीसा के पाठ व अन्य भजनों के साथ शोभा यात्रा कचहरी चौक से होती हुई शहीद भगत सिंह चौक, सदर बाज़ार, जलोखाना चौक, शालीमार बाग, बानिया बाज़ार, श्री सत्य नारायण बाज़ार से होती हुई वापस श्री मणि महेश मंदिर में जाकर संपंन्न हुई।

Advertisements

इस शोभा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य परषोत्तम पासी, उमेश शारदा, यश महाजन, श्याम सुंदर अग्रवाल, यज्ञा दत्त ऐरी, डॉ रणवीर कौशल, चेतन सुरी, मंडल प्रधान धर्मपाल महजान, पवन धीर, अशोक माहला, जगदीश शर्मा, ओपी बहल, अशोक गुप्ता, सुभाष मकरंदी, नरेश पंडित, जीवन वालिया, अशोक अरोड़ा, एडवोकेट पीयूष मनचंदा, एडवोकेट चंदर शेखर, एडवोकेट नितिन शर्मा, राजेश मनन,बब्बू मान, सुखजिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह, निर्मल नाहर, मोहिंदर ब्लेर, गौरव महाजन, अश्वनी तुली, अनील शर्मा, सरबजीत बंटी,हर्ष भुटानी, ध्रुव ठाकुर, निखिल पुरी, भाविक आनंद ,लछमन सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here