Monday, October 26, 2026
Home National किसानों को ‘आतंकी’ बोलने पर कंगना को हाईकोर्ट से झटका

किसानों को ‘आतंकी’ बोलने पर कंगना को हाईकोर्ट से झटका

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। वहीं महाराष्ट्र सरकार कंगना के खिलाफ़ 25 जनवरी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की बात पर सहमत हो गई है।

Advertisements

दरअसल अभिनेत्री ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि, ‘खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था, चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।’ इस बयान के बाद कंगना के खिलाफ कई जगह प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here