Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सैंट्रल जेल व प्रभु आसरा रैन...

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सैंट्रल जेल व प्रभु आसरा रैन बसेरा का किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी व ट्रेनी ज्यूडिशियल अधिकारी केशव अग्निहोत्री की ओर से सैंट्रल जेल का दौरा किया गया। इस दौरान सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जेल का निरीक्षण करते हुए कैदियों व हवालातियों से मुलाकात की गई व उनकी समस्याओं को सुना गया। इसके अलावा उनको नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में पूछा गया। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने जेल में कैदियों के खाने-पीने व रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट अनुराग कुमार यादव से कैदियों की होने वाले मैडिकल जांच, कोविड संबंधी संबंधी भी जानकारी हासिल की व गार्डिंग स्टाफ बढ़ाने की सलाह दी।

Advertisements

उन्होंने निर्देश दिए कि जेल में सभी मास्क लगाने व सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जो कैदी मानसिक तौर पर परेशान हैं उन कैदियों को मनोचिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने सुपरिटेंडेंट को कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मुलाकात करवाई जाए। इस दौरान उन्होंने ट्रेनी ज्यूडिशियल अधिकारी केशव अग्निहोत्री को जेल में लगे लीगल एड क्लीनिक को दिखाया और रजिस्टर चैक कर जेल की फंक्शनिंग के बारे में बताया।


अपराजिता जोशी  व केशव अग्निहोत्री की ओर से शहरी बेघरों के बनाए गए रैन बसेरा(प्रभु आसरा) का भी दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने सुपरिटेंडेंट अनूप कुमार को सुरक्षा के इंतजाम व रजिस्टर सही तरीके से रखने की हिदायत दी। इसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जे.एस. खुरमी के नेतृत्व में मोनिटरिंग एंड मैनटरिंग कमेटी की बैठक की गई। बैठक में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी व एडवोकेट सदस्य चंद्र शेखर मरवाहा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here