सेंट सोल्जर में मनाया नौसेना दिवस, बच्चों ने जाना नौसेना का गौरवमई इतिहास

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर डिवाइन पबिल्क स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में आज नौसेना दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया किया गया। प्रिंसिपल उर्मिल सूद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भारतीय नौसेना के गौरवमई इतिहास पर एक कोरियोग्राफी पेश कर पूरे माहौल को सैन्य रंग में रंग दिया।

Advertisements

इस अवसर पर नौसेना के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए अध्यापिका रीना ने छात्रों को बताया कि भारतीय जल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही भारतीय नौसेना की शुरुआत तो 5 सितंबर 1612 को हुई थी, जब ईस्ट इंडिया कंपनी के युद्धपोतों का पहला बेड़ा सूरत बंदरगाह पर पहुंचा था। 1934 में रॉयल इंडियन नेवी की स्थापना हुई थी, लेकिन हर साल चार दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाए जाने की वजह इसके गौरवमयी इतिहास से जुड़ी हुई है।

1971 के ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर न केवल विजय हासिल की थी, बल्कि पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराकर स्वायत्त राष्ट्र बांग्लादेश का दर्जा दिलाया था। भारतीय नौसेना अपने इस गौरवमयी इतिहास की याद में प्रत्येक साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है। प्रिसिंपल सूद ने छात्रों को भारतीय नौसेना ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here